निर्माणाधीन मकान और बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
शाहजहांपुर, जून 20 -- निगोही। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को हुई चोरी की घटना के बाद सतवां बुजुर्ग और विक्रमपुर चकौरा गांव में चोरों ने दो स्थानों को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात और अन्य सामान पार कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन मकान और बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना घटना की जानकारी आवास विकास कॉलोनी शाहजहांपुर, निवासी अमित यादव निगोही के आदर्श इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उनका सतवां बुजुर्ग गांव के पास एक कॉलोनी में मकान निर्माणाधीन है, जहां पत्थर लगाने और बिजली फिटिंग का कार्य चल रहा है। सोमवार शाम मजदूर काम समाप्त कर चले गए थे। रात में चोर मकान में घुस गए और पत्थर काटने की मशीन, ब्लेड मशीन समेत बिजली फिटिंग का सामान चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.