कानपुर, जनवरी 5 -- कल्याणपुर। काकादेव विजयनगर निवासी प्रांशु शुक्ला व दबौली निवासी नीरज सिंह के रतनपुर स्थित मकानों में निर्माण चल रहा है। प्रांशु के मुताबिक रविवार भोर मकानों में दाखिल हुए चोर बिजली के तार समेत अन्य कीमती उपकरण उठा ले गए थे। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कांशीराम कालोनी निवासी करन कश्यप को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी का लगभग पूरा माल बरादम कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...