निर्माणाधीन मकानों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
प्रयागराज, अप्रैल 9 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। झूंसी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए झूंसी पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी महेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्रिवेणीपुरम रेलवे ग्राउंड के पास घेराबंदी कर पूरामुफ्ती निवासी अजय प्रकाश और विनोद कुमार पटेल को दबोच लिया।अभियुक्तों के कब्जे से दो ग्राइंडर, ड्रिल मशीन, कटर, प्लास और भारी मात्रा में बिजली के तारों का कॉपर बरामद हुआ है। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और 1340 नकद भी जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवकों ने हाल ही में एक रसूखदार व्यक्ति के निर्माणाधीन आवास पर चोरी की थी, जिसके चलते पुलिस पर इस मामले के खुलासे का भारी दबाव था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.