निर्माणाधीन भवन से तार चोरी करते पकड़ा गया युवक
रुद्रपुर, जून 18 -- सितारगंज। पुलिस के निर्माणाधीन आवासीय भवन से तार चोरी करते युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सुरेश जैन पुत्र महावीर प्रसाद जैन ने गुरुवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार को वह अपने घर पर थे। चौकीदार लाल बहादुर पुत्र नर बहादुर का फोन आया कि सनातन धर्म मंदिर के सामने निर्माणधिन पुलिस आवास भवन में एक चोर पकड़ा है। सुरेश जैन अपने पुत्र अभिषेक जैन व दो अन्य के साथ मौके पर पहुंचे। वहां चोरी कर रहे युवक के पास काला बैग था। उसमें बिल्डिंग पर लगे तारों की तोड़कर रखा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.