गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से करीब 1.30 लाख रुपये मूल्य के तांबे के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। संत तेरेसा स्कूल के पीछे किराये के मकान में रहने वाले अभिनव त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार 17 फरवरी 2026 की रात करीब 1:17 बजे तीन चोर गेट फांदकर मकान में घुस गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोप है कि चोरों ने दोनों तल पर लगे तांबे के तार काटकर बोरे में भर लिया और पास के जंगल की ओर ले गए। वहां तार जलाकर अंदर का कीमती तांबा निकाल लिया गया। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल 112 पर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.