जमशेदपुर, फरवरी 5 -- गोविंदपुर स्थित प्रकाशनगर में एक निर्माणाधीन भवन से गिरकर मजदूर घायल हो गया। घायल अतिकूर रहमान कोलकाता का रहने वाला है और राज मिस्त्री का काम करता है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। सहकर्मियों ने बताया कि अतिकूर दो मंजिला इमारत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह फोन पर बात करते हुए किनारे की ओर चल गया। संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...