भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निर्माणाधीन बौंसी रेल ओवरब्रिज की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह, सदर एसडीओ विकास कुमार सहित आरओबी निर्माण से संबंधित पदाधिकारी व अभियंता भी मौजूद थे। बता दें कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने भागलपुर में बौंसी आरओबी निर्माण की घोषणा की थी। जिसके बाद विभाग और जिला प्रशासन की ओर से इसकी योजना तैयार कर निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान परियोजना से संबंधित भू-अर्जन की विस्तृत जानकारी के साथ-साथ निर्माण कार्य की प्रगति की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.