निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर श्रमिक की मौत
रिषिकेष, सितम्बर 24 -- स्वर्गाश्रम क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। लक्ष्मण झूला पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर का रहने वाला 30 वर्षीय अनिल पुत्र भारत मुखिया निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक तीसरी मंजिल से अनियंत्रित होकर वह सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे के तुरंत बाद साथी श्रमिक गंभीर रूप से घायल अनिल को एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। एसएसआई प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि काम करने के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.