हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर, संवाददाता।मुख्यालय में कछुआ गति से निर्माणाधीन बाईपास पुलों के निर्माण के मुद्दे को विधानसभा में जोरशोर से उठाने वाले सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति ने गुरुवार को इन दोनों पुलों का राज्य सेतु निगम और लोनिवि के इंजीनियरों की टीम के साथ भ्रमण कर स्थिति देखी। बेतवा नदी के पुल को पैदल पार करके उस पर फिलिंग का कार्य न होने पर नाराजगी जताई। यमुना साइट के पुल की प्रगति भी संतोषजनक न होने पर विधायक ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी। बता दें कि पिछले दिनों विधायक के इस मुद्दे के विधानसभा में उठाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया था। बेतवा नदी के पुल की एक लेन पैदल पार कर देखी हकीकत सदर विधायक सुबह 11 बजे यमुना-बेतवा नदियों में निर्माणाधीन बाईपास पुलों के निर्माण कार्...