बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को एनएच-31 से बभनौली तक प्रस्तावित बाईपास कॉरिडोर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। पूरे मार्ग का जायजा लिया और निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का आकलन किया।जिलाधिकारी ने वैना और बलिया-बांसडीह राज्य मार्ग से जुड़े सुरहाताल क्षेत्र के उस हिस्से का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस क्षेत्र में निर्माण कार्य विशेष सावधानी से करें। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने, समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने तथा आम लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि बाईपास कॉरिडोर के निर्माण से शहर में यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन में सुविधा मिलेगी। कार्य में किसी प्रकार की ल...