बरेली, मार्च 20 -- निर्माणाधीन बदायूं हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराई श्रद्धालुओं से भरी डबल देकर बस, 12 घायल बरेली, मुख्य संवाददाता। निर्माणाधीन बदायूं हाईवे पर शुक्रवार सुबह मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। इस दौरान वहां पर लम्बा जाम भी लग गया। बताया जा रहा है कि बस महाराजगंज से श्रद्धालुओं को लेकर आंवला स्थित मनौना धाम जा रही थी। सुबह करीब पांच बजे भमोरा क्षेत्र में निर्माणाधीन बदायूं हाईवे के एक कट पर अचानक ट्रैक्टर सामने आ गया। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बस ट्रैक्टर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौ...