मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में निर्माणाधीन एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के प्रगति समीक्षा की। उन्होंने अधूरी परियोजनाओं का निर्धारित समय के अंदर निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा सीएम डैशबोर्ड (विकास कार्य), पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स व त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों में तेजी लाई जाए। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण में मानक के अनुरूप ही सामाग्री का उपयोग किया जाए। जिन विभागों की परियोजना है उस विभाग के अधिकारी नियमित स्थलीय निरीक्षण कर आख्या मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराए। ...