फिरोजाबाद, अप्रैल 9 -- शहर में जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सीएल जैन कॉलेज से एसपी सिटी कार्यालय तक फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार दोपहर फ्लाई ओवर पर काम कर रहा मजूदर नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिला पीलीभीत निवासी 20 वर्षीय सुब्रतमंगल पुत्र संजीत मंगल ओवरब्रिज पर काम करने के लिए आया हुआ है। गुरुवार दोपहर दो बजे वह सुभाष तिराहा के निकट फ्लाई ओवर पर काम कर रहा था। उसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरा। सिर, हाथ-पैर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर पास के काम कर रहे मजदूर मौके की ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करते हुए उपचार शुरू कर दिया। अगर चिकित्सकों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.