काशीपुर, अप्रैल 12 -- दीप पाठक, काशीपुर। आईआईएम रोड स्थित अरोमा पार्क के पास निर्माणाधीन एक फैक्ट्री में युवक द्वारा तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। फैक्ट्री स्वामी ने ठेकेदार के भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गाजियाबाद की वसुंधरा कॉलोनी निवासी निरंजन मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार सबलु का भाई कामिल अक्सर साइट पर आकर मजदूरों के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी करता है। कई बार वह मजदूरों से मारपीट भी कर चुका है। शिकायत के अनुसार, 10 अप्रैल को आरोपी ने फैक्ट्री परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की और पाइप से हमला कर दिया। इस दौरान उसने फैक्ट्री स्वामी के साथ भी मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं कर चुका है और ...