बांका, अप्रैल 30 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने को लेकर बुधवार को बीडीओ कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अजेश कुमार ने की, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। बैठक में बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का स्थलीय निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन कर बकाया किस्त जारी की जाए और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को पहली और दूसरी किस्त मिलने के बावजूद निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है, उन्हें चिन्हित कर सख्ती के साथ कार्य में तेजी लाई जाए। बीडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि आवास योजना को समय पर पूरा करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.