निर्माणाधीन पुल से टकराकर गंभीर घायल हुआ युवक, जिंदगी मौत के बीच झूल रहा,
काशीपुर, मई 12 -- सोनू नागी, बाजपुर। नगर के बेरिया रोड स्थित निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी एक गरीब मजदूर को भारी पड़ रही है। बीते 30 अप्रैल की रात हुए हादसे में ग्राम लखनपुर पनचक्की निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार अभी भी काशीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को घायल के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुल निर्माण करा रहे संबंधित ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ग्राम लखनपुर पनचक्की निवासी राधा ने कोतवाल नरेश चौहान को बताया कि उनके पति वीरेंद्र 30 अप्रैल की रात करीब नौ बजे मजदूरी कर घर लौट रहे थे। उस समय मौसम खराब था और तेज आंधी चल रही थी। बेरिया रोड पर लेवड़ा पुल का निर्माण कार्य जारी था, लेकिन मौके पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। परिजनों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था और ठे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.