निर्माणाधीन पुल के पिलर का ढांचा गिरने से दो मजदूर मरे, एक गंभीर
बलिया, मार्च 25 -- बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड स्थित मधुबनी गांव के पास निर्माणाधीन सड़क पुल पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे बड़ा हादसा हो गया। पुल का पिलर बनाने लिए सरिया बांधते समय लोहे का ढांचा अचानक नीचे गिर गया। इससे चार मजदूर दब गए। सभी को सीएचसी (सीयर) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित घोषित कर दिया, जबकि एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक मजदूर को मामूली चोट आई है। सरयू नदी पर पहले से मौजूद तुर्तीपार पुल के पास ही नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। बताया जाता है कि मजदूर पुल का पिलर बनाने के लिए सरिया बांध रहे थे। इसी दौरान किसी प्रकार ढांचा ढह गया। जेसीबी से मलबे को हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने के बाद सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद 30 वर्षीय पप्पू और 29 वर्षीय अमित को मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.