निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिरी बस, 13 श्रद्धालु घायल
आजमगढ़, सितम्बर 27 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र की सीमा से लगे जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव के पास शनिवार रात करीब 12 बजे श्रद्धालुओं से भरी बस निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में गिर गई। हादसे में बस चालक सहित 13 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी यात्री मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घोसी थाना क्षेत्र के बेलभद्रपुर बोझी गांव से एक प्राइवेट बस शनिवार की रात करीब नौ बजे 23 श्रद्धालुओं को लेकर मिर्जापुर जनपद के चुनार क्षेत्र के सक्तेशगढ़ स्थित अड़गड़ानंद आश्रम और विध्याचल धाम के निकली थी। रात करीब 12 बजे बस आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.