बलिया, जनवरी 28 -- बिल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। निर्माणाधीन ओवरब्रिज का सरिया बांधते समय बुधवार को चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पड़ोस के देवरिया जनपद से सिकन्दरपुर होते हुए फोर लेन सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए इलाके के मुजौना में इंदारा-भटनी रेलखंड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य हो रहा है। बताया जाता है कि पिलर के लिए बेस तैयार करने के बाद उसमें खड़ी सरिया को मजदूर बुधवार को बांध रहे थे। किसी प्रकार सरिया बांधते समय सरिया के साथ चार मजूदर गिरकर उसके नीचे दब गये। मौजूद अन्य मजदूरों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण पहुंचे और सरिया के नीचे दबे मधेपुरा (बिहार) निवासी 36 वर्षीय अब्दुला, भागलपुर (बिहार) के रामपुर निवासी 30 वर्षीय न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.