चक्रधरपुर, मार्च 14 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर उलीडीह से चार मोड़ तक बन रही सड़क में गोपीनाथपुर पंचायत के लौवजोड़ा गांव में मोटरसाइकिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण में बन रहे पुलिया में एक बाइक सवार गिर गया जिससे मौके पर ही मौत गो गई। मृतक व्यक्ति आमदा ओपी थान क्षेत्र के पिताकलांग गांव के शांकर प्रधान है। घटना शुक्रवार की रात्रि की है। शनिवार की सुबह मामले की जानकारी मिलने के बाद टोकलो थाना प्रभारी अंकित कुमार दल बाल के साथ पहुंचकर मामले की जाँच पड़ताल किया। स्थानीय लोगों का कहना है ब्रेकेटिंग नहीं रहने से ये घटना हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...