बाराबंकी, जून 4 -- जैदपुर। जैदपुर सिद्धौर मार्ग पर मोहल्ला अली अकबर कटरा के पास निर्माणाधीन पुलिया में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार में दो लोग सवार थे। सभी सवार बाल-बाल बच गए। कस्बा जैदपुर के अली अकबर कटरा में एक पुलिया का निर्माण काफी दिनों से चल रहा है। बुधवार की देर रात सिद्धौर से आ रही कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया में गिर गई। घटना से हड़कम मच गया। कार शहर कोतवाली के समी चला रहे थे। कार में सवार एक युवक को मामूली चोट आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को बाहर निकाला। कस्बा प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन पुलिया में कार गिर गई थी। यह भी पढ़ें- ओवरब्रिज से टूटकर गिरा कंक्रीट का बड़ा टुकड़ा, बालबाल बचे राहगीर दोनों सवार सुरक्षित हैं। यह भी पढ़ें- ओवरब्रिज से टूटकर गिरा कंक्रीट का बड़ा टुकड़ा, बालबा...