बगहा, मई 30 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। नरकटियागंज-बेतिया मुख्य पथ पर चनपटिया के टिकुलिया नहर के पास निर्माणाधीन पुलिया पर बाइक से गिरकर राजन कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना शुक्रवार की रात करीब 10 बजे की है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि राजन चनपटिया के वार्ड-20 के चौबेटोला स्थित हरपुर निवासी स्व. उमेश राम का पुत्र था। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। जीएमसीएच बेतिया में मामा शिकारपुर मठिया निवासी सुमन राम ने बताया कि राजन डीजे बजाता था। वह शुक्रवार की रात 10 बजे जरूरी काम के लिए घर से नरकटियागंज जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चनपटिया के टिकुलिया नहर के समीप निर्माणाधीन पुलिया पर राजन की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसके बाद आसपास के लोगों ने रास्ते से गुजर ...