लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के कौड़ियाला घाट के पास मंगलवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक बाइक निर्माणाधीन पुलिया के गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया है। मंगलवार की रात तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम सूरत नगर टांडा निवासी सोनू पुत्र राजकुमार, अर्जुन पुत्र रामनरेश और मनोज पुत्र राजकरन एक ही बाइक पर सवार होकर कौड़ियाला घाट से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कौड़ियाला घाट के समीप पहुंचे, निर्माणाधीन पुलिया के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नीचे जा गिरी। पुलिया के गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक लहूलुहान होकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.