चंदौली, दिसम्बर 31 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद बबुरी क्षेत्र के धनेजा गांव के पास टड़िया मार्ग पर स्थित बसंतपुर रजवाहा पर सिंचाई विभाग की ओर से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार की देर शाम पुलिया की दोनों तरफ की दीवार बनाने के बाद स्लैब डाला जा रहा था। इस दौरान अचानक स्लैब भरभराकर धराशायी हो गया। इससे वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। मजदूर और कर्मचारी दूर भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की जानकारी होते ही सिंचाई विभाग मे हड़कंप मच गया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं और घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। धनेजा गांव के पास टड़िया मार्ग पर स्थित बसंतपुर रजवाहा पर बनी पुलिया खराब हो गई थी। उसकी जगह दूसरी नई पुलिया का निर्माण सिंचाई विभगा करा रहा था। निर्माण कार्य कई दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.