निर्माणाधीन पानी की टंकी पर लटका मिला युवक का शव, हड़कंप
बिजनौर, मार्च 31 -- नगीना। नगीना से कालाखेड़ी जाने वाले मार्ग पर स्थित आईटीआई कॉलेज के निकट निर्माणाधीन पानी की टंकी पर मंगलवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ नगीना फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव नीचे उतरवाया। मृतक की शिनाख्त नवेद पुत्र अकबर निवासी मुहल्ला लाल सराय नगीना के रूप में हुई। मृतक के हाथ में कैनुला भी लगा था। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई जबकि पुलिस सुसाइड नोट मिलने की बात कही। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जबकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर आदि नही दी गई थी। जानकारी के अनुसार छह भाइयों में सबसे छोटा 22 वर्षीय नवेद इलेक्ट्रिशन था, फिलहाल वह बीमार चल रहा था। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे नवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.