निर्माणाधीन पानी की टंकी के अधूरे पड़े होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, की नारेबाज़ी
उरई, मई 12 -- माधौगढ़। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम गढ़ा रामपुरा में जल जीवन मिशन (नमामि गंगे परियोजना) के तहत पिछले चार वर्षों से निर्माणाधीन पानी की टंकी के अधूरे पड़े होने से नाराज ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान गांव की सड़कों को खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया, लेकिन आज तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई।ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम गढ़ा रामपुरा व उसके मजरा तजपुरा की करीब 4400 की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2023 में नमामि गंगे परियोजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। यह भी पढ़ें- खेड़ामहान में जल जीवन मिशन फेल, पानी को तरसे लोग लेकिन निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.