निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए निर्देश
बलरामपुर, मई 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों व कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में निर्माणाधीन शासकीय भवनों, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य संस्थानों, सड़क निर्माण सहित अन्य विकास परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली गई। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.