मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- कटरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सोनपुर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन निजी जमीन में बनाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सोनपुर निवासी दिगंबर मिश्र ने सीओ को आवेदन देकर निजी जमीन पर बनने वाले पंचायत सरकार भवन पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में कहा है कि जिस जगह पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जाना है, वह उसकी पुश्तैनी जमीन है। उसके स्वामित्व के लिए न्यायालय में मामला चल रहा है। वसंत पंचमी के दिन भवन का शिलान्यास किया गया था, जिसका विरोध जमीन मालिक के द्वारा किया गया। इसके बावजूद शिलान्यास करने से पंचायत सरकार भवन विवादों में आ गया है। सीओ ने पीड़ित जमीन मालिक को जांच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.