नवादा, दिसम्बर 6 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय द्वारा शुक्रवार को नवादा जिले में भवन निर्माण विभाग एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के माध्यम से निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर संबंधित विभागों के सहायक एवं कनीय अभियंता तथा उक्त ग्राम पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि भवन निर्माण विभाग के माध्यम से जिले के कुल 76 ग्राम पंचायतों तथा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के माध्यम से 20 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य संचालित है। बैठक में एकरारनामा के आलोक में सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुके भवनों का संबंधित ग्राम पंचायतों को शीघ्र हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.