इटावा औरैया, फरवरी 13 -- सैफई, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार शाम सैफई पहुंचे। यहां सीधे निर्माणाधीन नेताजी स्मारक स्थल पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। करीब 20 मिनट तक परिसर में रुककर उन्होंने निर्माण की वर्तमान स्थिति, डिजाइन और निर्धारित समय-सीमा को लेकर जानकारी ली। गुरुवार को सपा मुखिया लखनऊ से सड़क मार्ग होते हुए सैफई पहुंचे, यहा अपने आवास पर लगभग दस मिनट रुकने के बाद सैफई स्थित पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर भव्य स्मारक का निर्माण कार्य प्रगति देखने पहुंचे। वहां कार्यदायी संस्था से जुड़े अधिकारियों व संबंधित लोगों से अब तक हुए निर्माण और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। चार दिन पहले मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने निर्माणाधीन स्मारक की प्रगति देखी थी। निरीक्षण के बाद स्मारक को नेताजी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.