गाज़ियाबाद, जून 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर क्षेत्र वार्ड-27 में निर्माणाधीन नाले में नियम के खिलाफ सीवर का पाइप डाला गया है। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। सोमवार को कई महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। महिलाओं ने रविवार को भी महापौर से ठेकेदार की शिकायत की थी। निगम वार्ड-27 में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण करा रहा है। यह नाला हनुमान मंदिर से सैन विहार होते हुए डूंडाहेड़ा की तरफ जा रहा है। निर्माणाधीन नाले पर विवाद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार नवीन गर्ग ने दो मकान के सामने नाले में करीब 35 मीटर लंबा सीवर का पाइप डलवा दिया है। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन नाले में पाइप डालने का विरोध मकानों के बेसमेंट को बचाने के लिए पाइप डाली गई है, ताकि पानी पाइप से निकल सके। वहीं, महिलाएं शिकायत कर रहीं हैं कि पाइप ड...