मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम मंदिर के पास निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पावर हाऊस कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर के पास नाले का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार की सुबह बिहार के जहानाबाद निवासी लगभग 18 वर्षीय तूफान कुमार मजदूरी कर रहा था। लेकिन इस बीच अचानक निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के इमर्जेंसी में तैनात डा. प्रदीप यादव ने बताया कि तूफान की कमर में गंभीर चोट लगी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.