गोरखपुर, मई 13 -- पादरी बाजार (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के पादरी बाजार चौराहे के पास असुरन-पिपराइच फोरलेन पर निर्माणाधीन नाले में मंगलवार देर शाम एक वृद्ध गिर गया। पेट में सरिया धंसने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने के कारण संबंधित ठेकेदार फर्म विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। वहीं जेई के निलंबन, एई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और प्रभारी एक्सईएन से जवाब तलब करने की संस्तुति की गई है। साथ ही कार्य में लापरवाही पर डीएम दीपक मीणा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड तृतीय के अंतर्गत असुरन-पिपराइच फोरलेन चौड़ीकरण के अंतर्गत नाला निर्माण किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी हंसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.