गोरखपुर, मई 26 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता महानगर के रामजानकी नगर में निर्माणाधीन नाला में बुधवार की अल सुबह गिरकर गाय की मौत हो गई। इसके बाद कॉलोनीवासी भड़क गए। उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कालोनीवासियों ने स्थानीय पार्षद शशांक को भी मौके पर बुला कर आक्रोश व्यक्त किया।कालोनी के लोगों का कहना है कि पिछले ढाई साल से नाला निर्माण चल रहा है। इस नाला निर्माण को 6 महीने में पूरा हो जाना था लेकिन ढाई वर्ष से नाला निर्माण पूरा नहीं हो सका। कई जगहों पर नाले की खुदाई कर सरिया डालकर ठेकेदार ने छोड़ दिया है। मंगलवार की अल सुबह अर्ध निर्मित नाले में गिरकर गाय की मौत हो गई। इसके बाद मोहल्ले वासियों का सब्र का बांध टूट गया। सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सूचना पर मौके पहुंचे नकहां नंबर एक के पार्षद शशांक सोनकर को भी कॉलोनी वास...