मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर नगर पालिका के द्वारा बनाया जा रहा नाला लीकेज हो गया। गुस्साए लोगों ने नाला निर्माण में खराब माल लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामें की जानकारी मिलने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह और एई निर्माण नेपाल सिंह मौके पर पहुंचे। चेयरपर्सन ने निरीक्षण किया तो निर्माणाधीन नाला दो स्थानों पर लीकेज मिला है। चेयरपर्सन ने स्थानीय लोगों से वार्ता की। वहीं ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर नगर पालिका के द्वारा करीब 60 लाख की धनराशि से नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह नाला वार्ड संख्या 15 व 21 में बन रहा है। नगर पालिका के द्वारा करीब 900 मीटर नाले का निर्माण कराया जाना है। करीब 500 मीटर नाला निर्माण कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.