बागपत, मार्च 16 -- रमाला। आधिकारिक रूप से वाहनों के लिए नहीं खोले गए निर्माणाधीन दिल्लीझ्रदेहरादून एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसे चिंता का सबक बन चले है। रविवार देर शाम हुई दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलम निवासी फुरकान और सलीम बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में बागपत की ओर जा रहे थे। दोनों युवक निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे से होकर गुजर रहे थे। जैसे ही वे कंडेरा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवार हेलमेट भी नहीं पहने हुए थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दरअसल, यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.