निर्माणाधीन तालाब में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत
रुद्रपुर, मई 17 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नगर के वार्ड नंबर-6 तपेड़ा में निर्माणाधीन तालाब में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह कक्षा तीन का छात्र था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार दोपहर बाद वार्ड नंबर 6 दहला रोड नानकमत्ता निवासी विजय पाल का आठ वर्षीय पुत्र देव कुमार मूल निवासी ग्राम भांगड़ा थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही निर्माणधीन पार्क में बन रहे तालाब के पास पहुंच गया। यहां पानी में उतरने के दौरान अचानक देव तालाब में डूब गया। इस दौरान उसके साथ खेल रहे बच्चे डरकर घर के पास आए और उन्होंने शोर मचाया। यह भी पढ़ें- नहाते समय शारदा सहायक नहर में डूबा किशोर, चार घंटे बाद मिला शव शोर सुनकर उसकी मां और अन्य महिलाएं देव को बचाने के लिए तालाब के अंदर घुस गईं। देव को बाहर निकाला। उसे तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.