निर्माणाधीन डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस
आजमगढ़, मई 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। निर्माणधीन डिवाइडर से रोडवेज की बस टकरा गई। जिससे यात्रियों में अफ्तरा तफरी मच गई, सभी यात्री पूरी तहर से सुरक्षित है। नरौली से भंवरनाथ रोड चौड़ीकरण से पहले डिवाइडर का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन हिस्सों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर रात के समय हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। यह घटना भी बीती सोमवार रात की कही जा रही है। यह भी पढ़ें- सोनुवा-कुईड़ा सडक में रोड में पुलिया धंसी, यातायात बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.