निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का समय से निर्माण कराने के निर्देश
महोबा, सितम्बर 8 -- महोबा, संवाददाता। जिले में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का डीएम ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति को परखा। निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मंगलवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने छतरपुर रोड में बन रहे 200 बेड के अस्पताल और ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गेस्ट हाउस, धोबी घाट, प्रेस ब्लाक, मोर्चरी, एंबुलेंस गैराज, पंप रूम, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन के निर्माण का निरीक्षण किया गया। आवासीय टाइप-2, टाइप-3 और टाइप -4 के साथ एमओ रेजिडेंस के निर्माण के बारे में जानकारी हासिल की गई। 10.33 एकड़ क्षेत्रफल में ट्रामा सेंटर का निर्माण चल रहा है। परियोजना प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यस्थल में पहाड़ होने के कारण कंट्रोल ब्लास्टिंग करा निर्माण कराया जा रहा है जिससे निर्माण में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.