सीवान, मई 19 -- भगवानपुर हाट, एसं। स्थानीय लोगों के अनुसार सारण जिले के पिपरा पोखरा के पास एनएच 331 पर निर्माणाधीन टॉल प्लाजा के पास काफी समय से अव्यवस्था बनी हुई है। टॉल प्लाजा अभी पूरी तरह बनकर चालू नहीं हुआ है। इससे उसके सभी लेन पर बड़े-बड़े वाहनों, ट्रकों की अनियमित पार्किंग रहती है। इससे सड़क संकरी हो जाती है और छोटी - बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है। इसके पहले भी यहां सड़क हादसे में कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।इस टॉल प्लाजा को बनाने की प्रक्रिया और डिजाइन बहुत हीं टेढ़ा मेढ़ा है। यह भी दुर्घटना का एक कारण बन रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन इस समस्या को लेकर केवल मूकदर्शक बना रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते टॉल प्लाजा के आसपास यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया होता, तो यह हादसा टल सकता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...