औरैया, अप्रैल 1 -- ककोर, संवाददाता। जिला मुख्यालय ककोर में निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर से मंगलवार देर रात दस कुंतल सरिया चोरी हो गई। जानकारी मिलते ही निर्माण एंजेसी के कर्मचारी और पुलिस की सक्रियता से रास्ते में चोरी कर सरिया ले जाते ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मौके से करीब 10 कुंतल सरिया बरामद किया गया है, जबकि ट्रैक्टर समेत एक दर्जन मजदूरों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11:30 बजे निर्माणाधीन कोर्ट परिसर के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। इस पर साइट कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि कुछ लोग ट्रैक्टर में सरिया लादकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपित पुष्पा स्टाइल में सरिया चोरी कर रहे थे...