निर्माणाधीन चार मकानों से बिजली फिटिंग का तार चोरी
बुलंदशहर, जून 3 -- कस्बे देहात क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन चार मकानों से हजारों की कीमत का बिजली फिटिंग का तार चोरी कर लिया। अलग-अलग दो तहरीरों पर पुलिस ने चार मकानों से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बे देहात के गांव शेरपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि झाझर रोड़ पर बाबा ढावे से खुर्जा मार्ग पर उसने मकान बनाया है। जिसमें बिजली फिटिंग का काम चल रहा है। रविवार सुबह जब वह वहां पहुंचा तो 14 बंडल तार व सोलर पैनल का तार गायब मिले। अज्ञात चोरों ने तार चोरी कर लिया। वहीं पड़ोस में आजमपुर हुसैनपुर निवासी अतुल पुत्र महेशपाल के निर्माणधीन मकान से भी चोरों ने बिजली फिटिंग का तार चोरी कर लिया। दूसरी घटना में कुरैब गौतमबुद्धनगर निवासी दलवीर सिंह पुत्र लेखन सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.