मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड-10 के सिंगैला रोड में सोमवार को निर्माणाधीन चार मंजिला मकान में काम करने के दौरान राजमिस्त्री अशोक राय नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसको इलाज के लिए मोतीपुर सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मोतीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का रहने वाला था।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गईं। हालांकि, पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई। शव को आनन-फानन में उसके घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वार्ड दस में एक घर की चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। काम करने के दौरान पैर फिसलने से अशोक नीचे जमीन पर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत बता दिया गया। मामले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की सूच...