निर्माणाधीन चहारदीवारी तोड़ने पर मुकदमा
वाराणसी, जून 28 -- मिर्जामुराद। गुड़िया गांव में निर्माणधीन चहारदीवारी तोड़ने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। सिगरा निवासिनी शर्मिला देवी की तहरीर पर कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 जून की रात हरिश्चंद्र बिंद ने गांव में उनकी निर्माणाधीन चहारदीवारी और पानी की पाइप तोड़ दी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप निर्माण की बाउंड्रीवाल तोड़ने पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.