निर्माणाधीन घर को जबरन तोड़े जाने पर महिला ने सीओ को दिया आवेदन
लातेहार, जून 17 -- लातेहार। थाना क्षेत्र के ग्राम करकट निवासी मंगरी कुंवर, पति स्व. गया साव ने निर्माणाधीन घर को जबरन तोड़े जाने को लेकर सीओ नंद कुमार राम को आवेदन देकर न्याय की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व. रामशरण साव ने उन्हें रहने के लिए 7 डिसमिल जमीन दी थी, जिस पर बने कच्चे मकान में वह वर्षों से रह रही थीं। पिछले वर्ष हुई भारी बारिश में उनका घर क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। इसके बाद उन्होंने उसी जमीन पर नया घर बनाना शुरू किया, लेकिन कुछ परिजन निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि उन्हें घर से बाहर निकालने और निर्माणाधीन मकान को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.