भदोही, मार्च 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पुरानी तहसील स्थित निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का निरीक्षण शनिवार को एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने किया। निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण कराते हुए हैंडओवर कराने को निर्देशित किया। मानक के अनुरूप कार्य कराने को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस दौरान एडीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी और कार्यदायी संस्था के लोगों को तीव्र वेग से निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।निरीक्षण में मिला कि गेस्ट हाउस के कई कार्य अभी अधूरे हैं। कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। कहा कि गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य ज...