लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता। निर्माणाधीन गली में स्कूटी से जबरन गुजरने से टोकने पर चालक ने लेबर, मुंशी को पीटकर दिया। दबंग ने पीड़ितों पर गाड़ी चढ़ा दी। घायल मुंशी ने आरोपित के खिलाफ नाका थाने में बुधवार शाम को तहरीर दी।नाका थानाक्षेत्र के मौलवीगंज वार्ड हाता सुलेमान की गली में नगर-निगम की ओर से इंटरलॉकिंग लगाने का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की वजह से बुधवार को गली आवागमन के लिए बंद कर दी गई है। मड़ियांव निवासी मुंशी अबु हमजा ने बताया कि बुधवार दोपहर स्थानीय निवासी स्कूटी सवार मोहम्मद रिजवान गली से गुजरने लगा। मुंशी के भाई कासिम ने रिजवान को टोका और उस रास्ते से न निकलने के लिए कहा। इस पर रिजवान गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपित ने कासिम की पिटाई कर दी। वह जबरन गली से गुजरने लगा तो लेबर राम खेलावन ने रिजवान को रोकने का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.