निर्माणाधीन कोल ट्रांसपोर्टिग रोड के खिलाफ चक्का जाम आज से शुरू
चतरा, जून 2 -- टंडवा निज प्रतिनिधि एनटीपीसी के चट्टी बारियातू कोल माइंस गोपदा उरदा से खधैया वृन्दा मुख्य रोड तक कोल ट्रांसपोर्टिग रोड बनने के खिलाफ ग्रामीणों ने जीआर एल कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वृन्दा गांव के कुछ ग्रामीणों ने डीसी के पास पत्र लिखकर कहा है इस रोड के निर्माण को नहीं रोका गया तो दो जून से चक्का जाम कर आवागमन बाधित कर दिया जायेगा। पत्र में उल्लेख है कि प्रशासन के अनुमति के बगैर रोड का निर्माण किया जा रहा है। इससे दुर्घटना और प्रदूषण बढ़ने की संभावना है। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में बिनय बिहारी शरण, जितेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया खेमन राम समेत अन्य के हस्ताक्षर हैं। यह भी पढ़ें- चंद्रपुरा में विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.