निर्माणाधीन कॉलोनी में लगे ट्रांसफार्मर से तार-तेल चोरी
मथुरा, जून 7 -- थाना जैंत अंतर्गत चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। शातिरों ने बिजली उपकरणों को निशाना बनाते हुए रामताल के सामने स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी में लगे 250 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर को खोल उसके अंदर से लाखों रुपये कीमती तार व तेल चोरी कर ले गये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रूपेश कुमार सारस्वत निवासी मथुरा का छटीकरा क्षेत्र में बांके बिहारी कुंज कॉलोनी में प्रोजेक्ट चल रहा है। यह कॉलोनी कृष्णा कुटीर रामताल के सामने स्थित है। वहां विद्युतीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर रखवाया गया था। बताते हैं कि तभी चार जून की रात शातिर चोरों ने कालोनी में लगे ट्रांसफार्मर को खोलने के बाद उसमें से कीमती तांबे के तार के साथ ही काफी लीटर तेल चोरी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.