निर्माणाधीन कादरीगेट थाने का एसपी ने किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 4 -- फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने निर्माणाधीन थाना कादरीगेट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी और निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों को नियमित निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.